Breaking News

संसद पर हुए आतंकी हमले की आज 21वीं बरसी

13 Dec, 2022 831
संजय मिश्रा/in 24न्यूज़

    भारतीय लोकतंत्र पर हुए आतंकी हमले की आज 21वीं बरसी है. 13 दिसंबर का वो दिन कोई भूल नहीं सकता. आज ही के दिन ठीक 21 साल पहले संसद भवन में आतंकी हमला हुआ था. संसद भवन पर उस समय आतंकी हमला हुआ था, जब शीतकालीन सत्र चल रहा था. 13 दिसंबर 2001 को संसद पर हुए आतंकी हमले में संसद भवन के गार्ड, दिल्ली पुलिस के जवान समेत कुल 9 लोग शहीद हुए थे जबकि इस आतंकी हमले में 15 लोग घायल हो गए थे. इस आतंकी हमले के बाद पूरे देश में दहशत फैल गई थी तो आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान के खिलाफ भारतीयों का गुस्सा फूट पड़ा, जिसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव भी बढ़ गया था. इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठनों ने ली थी. इन दोनों आतंकी संगठनों के 5 सदस्य अचानक संसद भवन के बाहर पहुंच गए और उन्होंने तड़ातड़ कई गोलियां अंधाधुंध तरीके से चलाई. हालांकि सुरक्षाबलों ने पांचों आतंकवादियों को मुठभेड़ के दौरान मार गिराया. संसद पर हुए आतंकी हमले में 6 पुलिसकर्मी और संसद भवन के तीन कर्मी मारे गए जबकि 15 लोग इस हमले में घायल भी हुए, जिन्हें आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया गया. संसद पर हुए हमले के 21 साल पूरे हो गए हैं, लेकिन आज भी इस कायराना आतंकवादी हमले की यादें भारतीयों के दिलो-दिमाग में छाया हुआ है. मंगलवार को उपराष्ट्रपति व राज्यसभा के सभापति जगदीश धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने संसद परिसर में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी और उनके सर्वोच्च बलिदान को याद किया.    

अन्य खबरे