Breaking News

सऊदी अरब सरकार ने लगाई हज यात्रा पर रोक

26 Jun, 2020 776
संवाददाता/in24 न्यूज़.
कोरोना संकट के मद्देनज़र सऊदी अरब सरकार ने अपने देश के अतिरिक्त अन्य सभी देशों की वर्ष 2020 की हज यात्रा पर रोक लगा दी है। इस कारण हज कमेटी ऑफ इण्डिया, मुंबई द्वारा देश के हज यात्रा -2020 के आवेदकों के आवेदन पत्र रद्द कर दिए गए हैं। राजस्थान स्टेट हज कमेटी के अधिशाषी अधिकारी डॉ. महमूद अली खान ने बताया कि आवेदकों द्वारा आवेदन पत्र में दिये बैंक खाते में उनके द्वारा जमा धन राशि वापस लौटा दी जाएगी। हज आवेदकों को राशि लौटाने के लिए कैन्सलेशन फार्म भरने की आवश्यकता नहीं है। हज आवेदकों के पासपोर्ट हज कमेटी द्वारा कोविड-19 के नियमों की अनुपालना करते हुये संबंधित आवेदकों को दूरभाष पर सूचित कर पासपोर्ट प्राप्त करने की तिथि एवं समय की सूचना भिजवा दी जाएगी।

अन्य खबरे