पुरानी रंजिश को लेकर असम रायफल के सिपाही की हत्या
संवाददाता/in24 न्यूज़.
पुरानी रंजिश को लेकर नारनौल के गहली गांव में पड़ोसियों ने असम रायफल में सिपाही की गोली और कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी मृतक के घर भी गए और युवक को जान से मारने की बात कही। उसके बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस से शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक गहली गांव का अजय असम रायफल में सिपाही था। उसकी आठ फरवरी को शादी हुई थी। अजय के परिवार की पड़ोसियों से रंजिश चली रही है। सुबह अजय घर में चल रहे काम का सामान लेने के लिए निकला था। घर से 100 मीटर की दूरी पर पड़ोसियों ने उसे घर लिया और कुल्हाड़ी और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी यहीं नहीं रुके, वह अजय के घर गए और बोले की हमने तुम्हारा लड़का मार दिया हैं उसको जाकर उठा लो। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। आगे की कार्रवाई जारी है।