Breaking News

सवारियों से भरी ट्रेन के आठ डिब्बे खुलकर हुए अलग

22 Mar, 2023 593

संवाददाता/in24 न्यूज़.
रेलवे के डब्बे एकसाथ जुड़े होते हैं तब रेल अच्छी तरह चलती है, मगर पानीपत जिले में समालखा रेलवे स्टेशन एरिया में मनाना गांव में फाटक के पास बुधवार सुबह चलती शान-ए-पंजाब ट्रेन (Shan-e-Punjab Train) के डिब्बे अचानक अलग हो गए। अचानक से ट्रेन के डिब्बे अलग होते देख सवारियों सहम गई। लेकिन गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई भी जानी नुकसान नहीं हुआ और सभी सवारियां सुरक्षित हैं। जानकारी मिलते ही ड्राइवर और गार्ड ने समझदारी दिखाते हुए ब्रेक लगा दी और ट्रेन को रोक दिया।जानकारी के मुताबिक शान-ए-पंजाब ट्रेन नई दिल्ली से चलकर अमृतसर पंजाब जा रही थी। जैसे ही ट्रेन ने समालखा रेलवे स्टेशन क्रॉस करके मनाना फाटक के पास पहुंची तो 7 बजकर 51 मिनट पर ट्रेन की कल पिंक खुल गई। इसकी वजह से ट्रेन के 8 डिब्बे अलग हो गए और ट्रेन आगे चली गई। जैसे ही ड्राइवर और गार्ड को इसकी सूचना मिली दोनों ने समझदारी से काम लेते हुए ट्रेन को कुछ दूरी पर जाते ही रोक दिया। उसके बाद इसकी सूचना आला अधिकारियों को दी गई और सभी अधिकारी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। इसके बाद इंजीनियर्स की की मदद से ट्रेन के डिब्बों को दोबारा से जोड़कर 8 बजकर 32 मिनट पर दोबारा से गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। ट्रेन के डिब्बे दोबारा से जोड़ने में 40 मिनट का समय लगा और इस दौरान ट्रेन 40 मिनट लेट हो गई। उसके बाद वह अपने गंतव्य की तरफ बढ़ी।

अन्य खबरे