Breaking News

सीमा पर पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर

01 Jun, 2023 387

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज सुबह जम्मू के सांबा (samba) सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा (international border) पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए (Pakistani infiltrators) को ढेर कर दिया। यह जानकारी बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने दी। प्रवक्ता ने कहा कि आज सुबह बीएसएफ के जवानों को सांबा इलाके में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की ओर से आ रहे एक व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दी। उस घुसपैठिए को बीएसएफ के जवानों ने चुनौती दी लेकिन वह सीमा पर लगे बाड़ की ओर बढ़ता रहा। प्रवक्ता ने कहा कि इसके बाद सैनिकों ने उसपर गोली चलाई और उसे मार गिराया। उन्होंने कहा कि उनके पास से कोई हथियार या नशीला पदार्थ बरामद नहीं हुआ और मामले की जांच चल रही है। बता दें कि पाकिस्तान की हरकतें लगातार जारी है।

अन्य खबरे