सुप्रीम कोर्ट ने हैदराबाद एनकाउंटर के लिए गठित किया जांच आयोग
12 Dec, 2019
1105
संवाददाता/in24 न्यूज़.
सुप्रीम कोर्ट ने हैदराबाद एनकाउंटर के लिए जांच आयोग का गठन किया है. गौरतलब है कि हैदराबाद में पशु चिकित्सक के साथ गैंगरेप और जलाकर मार देने के चार आरोपियों को तेलंगाना पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को तीन सदस्यीय जांच आयोग का गठन करने का आदेश दे दिया है. इस आयोग का नेतृत्व सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश वी. एस. सिरपुरकर करेंगे. इस आयोग में बॉम्बे हाईकोर्ट की पूर्व न्यायाधीश रेखा बलदोता और पूर्व सीबीआई निदेशक डीआर कार्तिकेयन भी शामिल होंगे. मामले की सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस ऑफ़ इंडिया एसए बोबडे, न्यायमूर्ति एसए नजीर और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि यह आयोग छह महीने में जांच पूरी करेगा और फिर आयोग के अध्यक्ष सुनवाई की पहली तारीख तय करेंगे.