सेना ने पांच आतंकियों को किया ढेर, एक जवान शहीद
05 Apr, 2020
896
संवाददाता/in24 न्यूज़.
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए सेना ने पांच आतंकियों को मार गिराया है जबकि सेना का एक जवान शहीद हो गया। सेना के दो अन्य जवानों के घायल होने की भी खबर है। सेना प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने कहा, '' उत्तरी कश्मीर के केरन सेक्टर में जारी घुसपैठ-रोधी अभियान के दौरान सतर्क जवान खराब मौसम के बावजूद पांच आतंकियों का अब तक सफाया कर चुके हैं जो नियंत्रण रेखा के दूसरी ओर से घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे।'' उन्होंने बताया कि इस अभियान में एक जवान शहीद हो गया और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। कालिया ने कहा कि अभियान जारी है। भारी बर्फ और दुर्गम क्षेत्र के चलते घायलों को निकालने में परेशानी आ रही है।