सोपोर में दो आतंकी ढेर
संवाददाताin24 न्यूज़।
सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में दो आतंकियों को ढेर कर दिया. जम्मू-कश्मीर के सोपोर में गुरुवार सुबह एक बार फिर से सुरक्षाबलों की आतंकियों के साथ मुठभेड़ हो गई. बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं. दोनों ओर से अभी भी गोलीबारी जारी है. इस ऑपरेशन को सेना की 22-आरआर, जम्मू-कश्मीर पुलिसऔर सीआरपीएफ की संयुक्त टीम अंजाम दे रही है. गुरुवार सुबह सोपोर जिले के हारदशिवा इलाके में कुछ आतंकियों के होने की पुलिस को सूचना मिली थी. उसके बाद सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने पूरे इलाके की घेराबंदी करनी शुरू की. इस दौरान खुद को घिरा देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलना शुरु कर दी. इसके बाद सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने भी मोर्चा संभाल लिया और जवाबी कार्रवाई में आतंकियों की ओर गोलियां दागी. जिसमें दो आतंकी मारे गए. फिलहाल दोनों ओर से गोलीबारी हो रही है. गौरतलब है कि पिछले एक महीने से कश्मीर घाटी में सुरक्षाबल आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चला रहे हैं. जिसमें अब तक तीन दर्जन से ज्यादा आतंकी मारे जा चुके हैं.