Breaking News

हमें आतंकवाद से मिलकर लड़ना होगा : राजनाथ सिंह

29 Apr, 2023 2154

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आतंकवाद (terrorism) वैश्विक समस्या है। इसे देखते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के सदस्य देशों से जोर देकर कहा है कि आतंकवाद के सभी रूपों को मिलकर जड़ से मिटाने तथा इसका समर्थन करने और इसे शह देने वालों की जवाबदेही तय किए जाने की जरूरत है।  रक्षा मंत्री ने शुक्रवार को यहां एससीओ सदस्य देशों के रक्षा मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जोर देकर कहा कि किसी भी तरह का आतंकवाद या किसी भी तरह के आतंकवाद को समर्थन देना मानवता के खिलाफ बड़ा अपराध है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद और शांति तथा समृद्धि एक साथ नहीं रह सकते। उन्होंने आतंकवाद को बड़ा खतरा बताते हुए कहा कि हमें एकजुट होकर आतंकवाद से लड़ना चाहिए। अगर एससीओ को मजबूत बनकर उभरना है, तो हमें एक साथ लड़ना होगा। उन्होंने किसी देश का नाम लिए बिना कहा कि यदि कोई देश आतंकवादियों को समर्थन देता है, तो वह न केवल दूसरों के लिए खतरा पैदा करता है, बल्कि अपने लिए भी खतरा पैदा करता है। बता दें कि आज आतंकवाद किसी नासूर से कम नहीं हैं।

अन्य खबरे