Breaking News

हवा से हवा में 100 किमी तक लक्ष्य भेदने में सक्षम अस्त्र मिसाइल का हुआ सफल परीक्षण

22 Feb, 2023 655

संवाददाता/in24 न्यूज़.
भारत ने अपने नाम एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO ) ने मंगलवार को ओडिशा तट से हवा से हवा में मार करने वाली अस्त्र मिसाइल (astra missile) प्रणाली का सफल परीक्षण किया। रक्षा अधिकारी ने बताया कि एसयू-30 एमकेआई फाइटर जेट से दागी गई मिसाइल 100 किलोमीटर से अधिक दूरी तक लक्ष्य को मार सकती है और स्वदेशी एलएसी तेजस मार्क 1ए लड़ाकू विमान से लैस होने जा रही है। मिसाइलों को अपग्रेडेड मिग-29 जेट्स पर भी लगाया जाएगा। हवा से हवा में मार करने वाली अस्त्र मिसाइल भारत के रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ)की ओर से विकसित एक अत्याधुनिक मिसाइल प्रणाली है। मिसाइल को विभिन्न रेंजों और ऊंचाई पर हवाई लक्ष्यों को एंगेज करने और नष्ट करने के लिए डिजाइन किया गया है। बता दें कि अस्त्र मिसाइल ने भारत की छवि में और बढ़ोत्तरी की है।

अन्य खबरे