डरपोक पाकिस्तान ने भारत से द्विपक्षीय बातचीत करने की पेशकश की
पाकिस्तान भारत से सशर्त द्विपक्षीय बातचीत करने को तैयार है. गौरतलब है कि परमाणु युद्ध की धमकी देने वाला पाकिस्तान अब भारत से डर गया है. अब उसने सशर्त बातचीत की पेशकश की है. पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद ने अब कहा है कि उनका देश भारत से शर्तों के आधार पर बातचीत करने को तैयार है. पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से यह जानकारी दी गई है. कश्मीर मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय जगत में अलग-थलग पड़ जाने और अमेरिका समेत कई देशों से फटकार खाने के बाद अब पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने भारत से सशर्त बातचीत की पेशकश की है. कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान ने शांति बहाली के लिए कभी भी मना नहीं किया है. हम एक बार फिर से बातचीत का प्रस्ताव पेश कर रहे हैं हमें बातचीत से परेशानी नहीं है. पाकिस्तानी विदेश मंत्री का यह बयान ऐसे समय आया है, जब पाकिस्तानी राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री भारत को युद्ध की गीदड़भभकी दे रहे हैं. यहां तक की इमरान खान ने तो युद्ध के दिनों तक का ऐलान कर दिया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जबर्दस्त कूटनीति के आगे पाकिस्तान पस्त हो गया है. तमाम कवायदों के बावजूद पाकिस्तान को जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर विश्व समुदाय का साथ नहीं मिल पा रहा है. पाकिस्तान को उम्मीद थी कि इस्लामिक देश उसकी मदद को आगे आएंगे, लेकिन उन्होंने भी उससे पल्ला झाड़ लिया. मलेशिया, तुर्की, ईरान, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात आदि देशों से पाकिस्तान को कोई समर्थन नहीं मिला.