कुदरत के कहर से हिमाचल में फैला खौफ
संवाददाता/in24 न्यूज़.
कुदरत के कहर से हिमाचल प्रदेश लगातार परेशानियों का सामना कर रह है. बारिश ने यहां के जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है और कई स्थानों पर भारी भूस्खलन भी हुआ है. जिसके चलते मलबे में तमाम वाहनों के दबने की खबरें आ रही हैं. इसके अलावा भूस्खलन की वजह से राज्य की कई सड़कें बंद हो गई हैं और कई स्थानों पर जल आपूर्ति भी बाधित हो गई है. भारी बारिश के चलते मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में रेड अलर्ट जारी किया है. भारी बारिश के चलते राजधानी शिमला के पंथाघाटी में भूस्खलन होने की खबर है. जहां मलबे में कई गाड़ियां दब गई हैं और सड़कें बंद हो गई हैं साथ ही पानी की सप्लाई भी प्रभावित हुई है. राजधानी शिमला में भी मंगलवार रात से भारी बारिश हो रही है जिससे काफी नुकसान हुआ है. यहां भूस्खलन के मलबे में कई गाड़ियां दब गई हैं और रास्ते बंद हो गए हैं साथ ङी पानी की सप्लाई भी रुक गई है. बता दें कि इससे पहले, हिमाचल प्रदेश में रेड अलर्ट के बीच शिमला और लाहौल-स्पीति में भारी बारिश से भूस्खलन और चट्टानें गिरने का सिलसिला मंगलवार तक जारी रहा. बताया जा रहा है कि लाहौल-स्पीति में जगह-जगह भूस्खलन से करीब 60 पर्यटक व स्थानीय वाहन फंस गए हैं. इसके साथ ही चंबा जिले में भरमौर-पठानकोट एनएच पर चनेड़ के पास देर रात भारी बारिश से हुए भूस्खलन के मलबे को हटाने में जुटी जेसीबी का हेल्पर पास में बह रहे नाले के तेज बहाव में बह गया. चंबा के एसडीएम नवीन तनवर का कहना है कि नाले में बह गए युवक का नाम सुनील कुमार है जो सिरकुंड पंचायत के गांव कुडगल का रहना वाला था. लापता सुनील की की तलाश की जा रही है. बता दें कि लाहौल-स्पीति के छह नालों में बाढ़ आ गई है. मनाली-लेह मार्ग को जिला प्रशासन ने अगले 12 घंटे के लिए बंद कर दिया है. वहीं लेह की ओर जाने वाले वाहन केलांग में रोक दिए. जाहलमा नाले पर बना पुल और एक गाड़ी तेज बहाव में बह गई है. लाहौल-स्पीति में भारी बारिश के बाद मनाली-लेह मार्ग भी बंद हो गया है. बता दें कि भारी बारिश से होनेवाले भावी खतरे ने लोगों में खौफ पैदा कर दिया है.