Breaking News

50 लाख के पार देश में कोरोना संक्रमितों की रफ़्तार

16 Sep, 2020 657

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज पूरी दुनिया में कोरोना का आतंक जारी है. हर दिन दो लाख से ज्यादा कोरोना के नए मरीज सामने आ रह हैं. भारत में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. जिसके चलते भारत में संक्रमितों की संख्या 50 लाख के पार चली गई है. वहीं मरने वालों का आंकड़ा भी 82 हजार से ऊपर पहुंच गया है. पूरी दुनिया में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या दो करोड़ 97 लाख 24 हजार 918 हो गई है. इनमें से नौ लाख 39 हजार 185 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं दो करोड़ 15 लाख 39 हजार 109 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं. हालांकि दुनियाभर में अभी भी 72 लाख 46 हजार 624 लोग कोरोना का दंश झेल रहे हैं. पिछले 24 घंटों के दौरान पूरे विश्व में दो लाख 85 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं और 6700 लोगों की मौत हुई है. कोरोना से सबसे अधिक अमेरिका प्रभावित है. यहां अब तक 67 लाख 88 हजार 147 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. जिनमें से दो लाख 197 लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि 40 लाख 68 हजार 86 लोग इलाज के बाद ठीक भी हुए हैं. अमेरिका में अभी भी 25 लाख 19 हजार 864 लोग कोरोना से पीड़ित बने हुए हैं.  बता दें कि कोरोना वैक्सीन के नाम पर कई देशों में प्रयोग चल रहे हैं, मगर अबतक कोई कारगर साबित नहीं हो पाया है.

अन्य खबरे