Breaking News

BSF के 82 में से 30 जवान चुनाव से पहले उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित

13 Jan, 2022 632

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2 लाख 47 हजार 417 नए केस सामने आए हैं और 380 लोगों की मौत हो गई। वहीं, अबतक कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के 5488 मामले सामने आ चुके हैं। देश में दैनिक पॉजिटिविटी रेट अब 13.11 फ़ीसदी है। इसी बीच चुनावी राज्य उत्तराखंड के कोटद्वार विधानसभा चुनाव में सुरक्षा के लिए पहुंची बीएसएफ की 50वीं बटालियन की ई-कंपनी में तैनात 82 में से 30 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। तीन दिन पूर्व बीएसएफ की एक बटालियन कोटद्वार पहुंची थी। बटालियन में 84 जवान शामिल हैं। बटालियन को भाबर क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज कलालघाटी में रुकवाया गया है। बीती शाम स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इन जवानों का कोरोना एंटीजन टेस्ट किया। इस संबंध में दुगड्डा प्रखंड के कोविड प्रभारी डा मनोज कुमार ने बताया की 84 जवानों का कोविड एंटीजन टेस्ट किया गया, जिनमें से 30 जवानों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। बताया की इन जवानों को विद्यालय में ही अलग कमरों में क्वारंटीन किया गया है। वहीं राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। बता दें कि आज शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल बातचीत करनेवाले हैं।

अन्य खबरे