Breaking News

विदेश मंत्री जयशंकर ने आतंकवाद विरोधी लड़ाई में फ्रांस के समर्थन की सराहना की

15 Jun, 2025 183

भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपनी 11-14 जून की फ्रांस यात्रा के दौरान कई अहम बैठकों में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष संदेश सौंपा। इस संदेश में आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में फ्रांस के निरंतर समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया गया।

बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने ‘होरिज़ोन 2047’ रोडमैप को लागू करने पर सहमति जताई, जो भारत-फ्रांस संबंधों को अगले दो दशकों तक दिशा देने वाला रणनीतिक खाका है। इसके अतिरिक्त, रक्षा उद्योग, नवाचार, तकनीकी सहयोग, व्यापार, निवेश, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर भी सहमति बनी।

जयशंकर ने फ्रांस के विदेश मंत्री नोएल बैरट से भी मुलाकात की। दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी में आई तेजी को रेखांकित करते हुए, द्विपक्षीय रिश्तों को और गहराने पर बल दिया गया।

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि भारत और फ्रांस के बीच अब विश्वास और साझा महत्वाकांक्षाओं पर आधारित मजबूत भागीदारी विकसित हो चुकी है। 

अन्य खबरे