Breaking News

अक्षय कुमार के खिलाफ आज मुंबई में मोर्चा

09 Jan, 2020 1115

संवाददाता/in24 न्यूज़.
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार आजकल विवादों में हैं कि उन्होंने एक विज्ञापन फिल्म में मराठा समाज का अपमान किया है. उनके खिलाफ जहां ममला दर्ज हुआ है, वहीं आज मुंबई में जुहू स्थित उनके घर के सामने आज उनके खिलाफ मोर्चा भी निकाला जा रहा है. गौरतलब है कि अभिनेता अक्षय कुमार ने हाल ही में निरमा वाशिंग पाउडर का एक एड शूट किया हैं जिसमें उन्हें अपने आप को मराठा योद्धा कहते दिखाया गया हैं। पर्दे पर किरदार निभाने वाले एक्टर नें भी एड में एक किरदार निभाया हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर लोग उनसे काफी खफा हो गये हैं और अक्षय कुमार को काफी ट्रोल कर रहें हैं साथ ही निरमा वाशिंग पाउडर का बहिष्कार करने की अपील कर रहे हैं। ट्रोलर्स का कहना है कि इस एड में मराठा योद्धा बने अक्षय कुमार को नाचते और कपड़े धोते दिखाया गया हैं। ट्रोलर्स का कहना है कि इस एड ने मराठा योद्धाओं को बदनाम करने की कोशिश की है।

अन्य खबरे