Breaking News

अदाकारा निम्मी का निधन

26 Mar, 2020 1016

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
अपनी अदाओं से लाखों दिलों पर राज करनेवाली मशहूर अदाकारा निम्मी का निधन हो गया. हिंदी सिनेमा में राजकपूर की पहली खोज मानी जाने वाली मशहूर अभिनेत्री निम्मी का बुधवार की शाम यहां मुंबई में हृदयगति रुक जाने से निधन हो गया। वह कुछ अरसे से बीमार चल रही थीं। सरला नर्सिंग होम में शाम छह बजे के करीब उन्होंने अंतिम सांस ली। वह 87 साल की थीं। निम्मी के पिता मेरठ के रहने वाले थे और निम्मी का जन्म आगरा में हुआ था। कहा जाता है कि राजकपूर ने कुछ पल पहले ही अपनी नई फ‍िल्‍म 'बरसात' के लिए लीड अदाकारा के रोल में नरगिस को साइन किया था। राजकपूर निम्‍मी की खूबसूरती से बेहद प्रभावित हुए और अपनी फ‍िल्‍म में उन्‍हें सहायक अदाकारा बना दिया। 1949 में आई बरसात से निम्‍मी सिनेमा में जम गईं और सजा, दीदार, बेदर्दी, आन, दाग, आंधियां, अमर, कुंदन सहित करीब एक दर्जन फिल्मों में काम किया। 50 के दशक में टॉप एक्ट्रेस बन गईं। इस महान अदाकारा के निधन से शोक का माहौल है. इन्हें in24 न्यूज़ परिवार की तरफ से भावभीनी श्रद्धांजलि।

अन्य खबरे