Breaking News

अभिनेता दिलीप कुमार के छोटे भाई असलम खान का कोरोना से निधन

21 Aug, 2020 736

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
कोरोना काल में लगातार बुरी खबरें अधिक आ रही हैं. इस साल बॉलीवुड  ने न जाने कितने कलाकारों और तकनीशियन को हमेशा के लिए खो दिया. मगर अब अभिनय सम्राट अभिनेता दिलीप कुमार के छोटे भाई असलम खान को कोरोना की जानलेवा बीमारी ने लील लिया. बता दें कि आज सुबह निधन हो गया है। वह 80 वर्ष के थे। इनको लीलावती अस्पताल में उनके बड़े भाई ईशान खान के साथ भर्ती कराया गया था।  बता दें कि उनके छोटे भाई को डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर के साथ-साथ दिल की बीमारी थी। कोरोना वायरस से संक्रमित होने पर उनकी तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही थी और उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था। जानकारी के अनुसार आज सुबह ही उनका इंतकाल हो गया है। उनके बड़े भाई ईशान की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। वह भी कोरोना पॉजिटिव हैं और उनका भी इलाज जारी है। फिलहाल दिलीप कुमार को पूरी तरह से सुरक्षित बताया जा रहा है, क्योंकि वह अपने भाइयों से अलग रहते हैं। इसलिए उन्हें किसी प्रकार का खतरा नहीं है। इस निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर फ़ैल गई है.  

अन्य खबरे