Breaking News

राहुल गांधी ने एलपीजी के बढ़ते दामों को लेकर सरकार पर साधा निशाना

01 Sep, 2021 698

संवाददाता/in24 न्यूज़
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश में एलपीजी की कीमतों में हुए इजाफे पर सरकार को घेरा है। गौरतलब है कि बीते 15 दिनों में एलपीजी की कीमत 50 रुपए बढ़ी है। बुधवार को भी कंपनियों ने 25 रुपए दाम बढ़ाए। इसके बाद दिल्ली में 884.5 रुपए, कोलकाता में 911 रुपए, मुंबई में 884.5 रुपए और चेन्नई में कीमतें 900.5 रुपए हो गई हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि जनता को भूखे पेट सोने पर मजबूर करने वाला ख़ुद मित्र-छाया में सो रहा है, लेकिन अन्याय के खिलाफ देश एकजुट हो रहा है। आईओसी के हवाले से जारी किए गए डेटा में राहुल ने दावा किया है कि दिल्ली में जहां जनवरी में गैस की कीमत 694 रुपए थी, वह सितंबर में बढ़कर 884.50 रुपए हो गई. वहीं कोलकाता में यह कीमत जनवरी में 720 रुपए थी लेकिन सितंबर में बढ़कर 911 रुपए हो गई। राहुल के ट्वीट में कहा गया है कि मुंबई में 1 जनवरी को कीमत 694 रुपए थी लेकिन 1 सितंबर को कीमत 884.50 रुपए हो गया। चेन्नई में 1 जनवरी को गैस की कीमत में 710 रुपए थी लेकिन आज की तारीख में गैस 900.50 रुपए में मिल रही है। बता दें सिर्फ 15 दिन में ही गैर-सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर का दाम 50 रुपए  बढ़ गया है। बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम गैस सिलेंडर की कीमत में 25 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, 19 किलोग्राम कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 75 रुपए का इजाफा हुआ है। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 14.2 किग्रा का एलपीजी सिलेंडर 884.5 रुपए का हो गया है। जबकि इससे पहले यह 859.50 रुपए का था।

अन्य खबरे