आयुष्मान ने गाया लता मंगेशकर का गाना
संवाददाता/in24 न्यूज़.
लता मंगेशकर गायकी की जान मानी जाती हैं. करोड़ों की संख्या में इनके प्रशंसक है. प्रशंसकों में आम इंसान के साथ ख़ास लोग भी शामिल हैं. इसी कड़ी में लता मंगेशकर का गाया गीत अभिनेता आयुष्मान खुराना ने गाया है. गौरतलब है कि बॉलीवुड अभिनेता-गायक आयुष्मान खुराना ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर गायिका लता मंगेशकर) के सदाबहार गीतों में से एक 'सावन के झूले पड़े' को पोस्ट किया. साल 1979 में अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म 'जुर्माना' का यह गाना बहुत मशहूर है. आयुष्मान खुराना को लगता है कि लता मंगेशकर ने अब तक जितने भी बेहतरीन गाने गाए हैं उनसे से यह एक है और आयुष्मान को यह गीत बेहद पसंद है. एक हार्ट आइकॉन के साथ आयुष्मान ने लिखा, 'मुझे लगता है कि 'सावन के झूले पड़े' उनके गाए हुए अभूतपूर्व गीतों में से एक है.' आयुष्मान की इस पसंद पर दिग्गज गायिका लता मंगेशकर ने सोमवार को मीडिया को बताया कि मुझे पता है कि वह एक बहुत ही अच्छे अभिनेता हैं और साथ ही एक बेहतरीन गायक भी हैं, इसलिए संगीत में अपनी वास्तविक समझ से ही उन्होंने इसकी सराहना की है. मैं उनकी भलाई की कामना करती हूं. उन्हें अभिनय के साथ-साथ गायन में भी उत्साहपूर्वक अपने काम को आगे बढ़ाना चाहिए. इससे उनके प्रदर्शन में निखार आएगा.