Breaking News

एक्टर इम्तियाज खान का निधन

17 Mar, 2020 1153

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
हिंदी फिल्मों के मशहूर खलनायक और एक्टर अमजद खान के भाई इम्तियाज़ खान का निधन हो गया है. बता दें कि इम्तियाज खान अपने ज़माने के शानदार अभिनेता रह चुके हैं। इम्तियाज खान मशहूर टीवी एक्ट्रेस कृतिका देसाई के पति थे।  बॉलीवुड सितारे इम्तियाज अली के निधन पर शोक जता रहे हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर अपनी श्रद्धांजलि भी दे रहे हैं। अभिनेता जावेद जाफरी ने इम्तियाज खान को लेकर एक ट्वीट किया है और उनके भाई अमजद खान के साथ उनकी एक फोटो भी पोस्ट की है। जावेद ने इस फोटो को पोस्ट करते हुए लिखा है, 'सीनियर एक्टर इम्तियाज खान का निधन। उनके साथ गैंग में काम किया था। शानदार एक्टर और एक बेहतरीन इंसान। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे भाई'।  एक्ट्रेस अंजू महेंद्रू ने एक फोटो पोस्ट की है जिसमें अमजद खान और इम्तियाज खान दोनों ही नजर आ रहे हैं। अंजू महेंद्रू ने लिखा है, 'एक समय की बात है! मेरे दोस्त इम्तियाज खान भगवान आपकी आत्मा को शांति दे'।  इम्तियाज की प्रमुख फिल्में जिनमें उन्होंने अभिनय किया उनमें यादों की बारात, धर्मात्मा, दयावान, बंटी व बबली, अपराधी, प्यारा दोस्त, तहखाना, दरवाजा, दो गज जमीन के नीचे, चोर पुलिस, महा बदनाम, जुल्म की हुकूमत आदि फिल्में हैं। in24 न्यूज़ परिवार की तरफ से इस महान कलाकार  भावभीनी श्रद्धांजलि!            

अन्य खबरे