Breaking News

दूसरी बार डैडी बने शाहिद कपूर

06 Sep, 2018 1548
संवाददाता/in24 न्यूज़। अभिनेता शाहिद कपूर दूसरी बार डैडी बन गए हैं. शाहिद की पत्नी मीरा ने खार के हिंदूजा अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है. मीरा राजपूत बुधवार की शाम को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. तभी से शाहिद और उनके फैंस इसी खुशखबरी का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे. आप को बता दें कि मीरा दूसरी बार मां बनीं हैं. इससे पहले 26 अगस्त 2016 को शाहिद और मीरा को पहली बार माता-पिता बने थे. तब उनके घर में नन्ही पारी आई थी. जिसका नाम उन्होंने मिश्रा रखा था. गौरतलब है कि कि 34 साल के शाहिद कपूर ने 21 साल की मीरा राजपूत से 7 जुलाई 2015 को छतरपुर के एक फार्म हाउस में शादी की थी. मीशा के आगमन की खबर शाहिद ने खुद अपने ट्विटर हैंडल से शेयर की थी. मीरा के दोबारा प्रेग्नेंट होने और जल्द दोबारा पिता बनने की खुशी भी शाहिद ने ट्वीट की थी. लेकिन बेटे की पैदाईश के बाद अभी तक शाहिद कपूर ने घर में आई इस बड़ी खुशखबरी की जानकारी आधिकारिक तौर पर नहीं दी है. गौरतलब है कि मीरा ने दो महीने पहले अपने घर पर गोदभराई का कार्यक्रम आयोजित किया था.

अन्य खबरे