Breaking News

एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या

18 Dec, 2023 797

संवाददाता/in24 न्यूज़.
अपराधियों ने बिहार के मधेपुरा जिला के सदर थाना क्षेत्र में घर में घुसकर एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। मृतकों में पति, पत्नी और पुत्र शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मधेपुरा सदर थाना के भर्राही सहायक थाना क्षेत्र के सकरपुरा गांव में अपराधियों ने एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी। मृतकों की पहचान सूर्य नारायण साह, उनकी पत्नी अनिता देवी और उनके पुत्र प्रद्युम्न साह के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। मधेपुरा सदर थाना के प्रभारी राजकुमार मंडल ने बताया कि घटना का कारण प्रथम दृष्ट्या भूमि विवाद प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पहुंचे हैं और छानबीन कर रहे हैं ताकि पूरे मामले का सच सामने आए सके।

अन्य खबरे