Breaking News

फिल्म वार 200 करोड़ी क्लब की ओर

08 Oct, 2019 1209

संवाददाता/in24 न्यूज़.
बॉलीवुड में आजकल दर्शक जिस फिल्म को प्यार देते हैं वह बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देती है. फिल्म वार भी 200 करोड़ी क्लब की तरफ अग्रसर है. गौरतलब है कि सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की वॉर की कमाई का सिलसिला जारी है. पहले ही दिन से फिल्म वॉर शानदार कमाई के साथ आगे बढ़ रही है. अब तक कमाई के कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम कर चुकी फिल्म वॉर ने अपने छठे दिन करीब 20.60 करोड़ कमा लिए हैं. इस तरह फिल्म ने कुल 187.75 करोड़ कमाए. फिलहाल फिल्म के मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म पहले ही वीक में 200 करोड़ कमा लेगी. वॉर ने पहले दिन शानदार कमाई करते हुए 51.60 करोड़, दूसरे दिन 23.10 करोड़, तीसरे दिन 21.30, चौथे दिन 27.60 करोड़ और पांचवे दिन 36 करोड़ रुपये कमाए हैं. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के अनुसार वॉर ने कमाई के मामले में सलमान खान की भारत, मिशन मंगल, केसरी और गली बॉय को पीछे छोड़ दिया है. इसके अलावा फिल्म ने कनाडा, यूके और यूएई में भी काफी शानदार प्रदर्शन किया है.

अन्य खबरे