Breaking News

माशूका के साथ रंगे हाथ पकड़े जाने पर फिल्म प्रोड्यूसर ने पत्नी पर चढ़ाई कार

27 Oct, 2022 765

संवाददाता/in24 न्यूज़। 

फिल्म प्रोड्यूसर कमल किशोर मिश्रा को पत्नी ने माशूका के साथ रंगे हाथ पकड़ा तो प्रेमी पति ने पत्नी पर ही कार चढ़ा दी। मामला आर्थिक राजधानी मुंबई का है। सूत्रों से मिली जानकरी अनुसार फिल्म प्रोड्यूसर कमल किशोर अपनी प्रेमिका के साथ कार में बैठा था। तभी उसकी पत्नी ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। जब पत्नी ने कार की खिड़की का शीशा नीचे करने को कहा ​तो मिश्रा ने खिड़की का शीशा नीचे करने के बजाय अपनी पत्नी पर ही गाड़ी चढ़ा दी। इससे पत्नी के पैर में फ्रैक्चर हो गया। इस मामले में फिल्म प्रोड्यूसर कमल किशोर मिश्रा के खिलाफ अंबोली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।किशोर मिश्रा की पत्नी ने पुलिस को बताया कि जब वह अपने पति कमल किशोर मिश्रा के घर गईं तो देखा कि वह अपनी गाड़ी में अपनी प्रेमिका के साथ बैठे हैं और कुछ आपत्तिजनक 'हरकतें' कर रहे हैं। पत्नी के मुताबिक उन्होंने अपने गाड़ी का कांच खटखटाया और कांच नीचे करने को कहा, लेकिन पति ने कांच नीचे करने की बजाय पत्नी के ऊपर  ही गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की।पत्नी ने पुलिस को बताया कि पति गाड़ी को मोड़कर भाग गया। गाड़ी चढ़ने से पत्नी का पैर फ़्रैक्चर हो गया साथ ही इस घटना के चलते सिर में काफी चोट आई। अंबोली पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।अंबोली पुलिस ने मिश्रा के खिलाफ आईपीसी की धारा 279 और 338 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस आरोपी फिल्म प्रोड्यूसर की तलाश में जुट गई है। 

अन्य खबरे