Breaking News

श्वेता तिवारी ने दिया विवादित बयान, हिंदू संगठन नाराज

27 Jan, 2022 773
संवाददाता/ in24 न्यूज़
 
मशहूर फिल्म अभिनेत्री और टीवी कलाकार श्वेता तिवारी अपने बयान को लेकर विवादों में घिर गयी हैं.
उन्होंने कहा है कि, 'उनके ब्रा की साइज भगवान ले रहे हैं'. इस बयान को लेकर उनकी वेब सीरीज पर संकट के बादल मंडरा सकते हैं।

बता दें कि मनीष हरिशंकर की निर्देशित वेब सीरीज 'शो स्टॉपर्स' की शूटिंग मध्य प्रदेश में हो रही है, जिसके प्रमोशन के लिए वेब सीरीज के कलाकार रोहित राय, कंवलजीत, सुरभराज जैन, अभिनेत्री श्वेता तिवारी सहित अन्य ;कलाकार भोपाल आए थे। इस प्रमोशन में श्वेता तिवारी ने बोलते हुए मजाकिया अंदाज में यह विवादित बयान दिया। उन्होंने अपनी ब्रा की साइज को भगवान द्वारा लिए जाने का कमेंट कर दिया है। उनका यह चौदह सेकंड का बयान ऐसा वायरल हुआ है कि वेव सीरीज के लिए मुसीबत खड़ी हो सकती हैं।

गौरतलब है कि श्वेता तिवारी टीवी की मशहूर कलाकार हैं और उनके कई सीरियल चर्चित भी रहे थे। वे पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं. इसके अलावा उन्हें कसौटी जिंदगी की सीरियल से उन्हें नाम व शोहरत मिली।

अन्य खबरे