सलमान खान को मिली वाई श्रेणी की सुरक्षा
01 Nov, 2022
519
संवाददाता/in24 न्यूज़.
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान (Salman Khan) को वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा दी जाएगी। यह फैसला पिछले दिनों सलमान को मिली धमकी के बाद महाराष्ट्र सरकार ने किया। उक्त जानकारी महाराष्ट्र पुलिस ने दी। दरअसल पिछले दिनों अभिनेता को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी भरा पत्र मिला था। इससे पहले सलमान को एक्स श्रेणी की सुरक्षा दी गई थी। वहीं अभिनेता अनुपम खेर, उद्योगपति अजय पीरामल और आनंद पीरामल, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस की सुरक्षा भी खतरे के मद्देनजर वाई प्लस श्रेणी की कर दी है। इसका मतलब है कि इनमें से प्रत्येक के साथ दो सशस्त्र सिपाही उनकी सुरक्षा में 24 घंटे तैनात रहेंगे। बता दें कि जान का खतरा के मद्देनज़र महाराष्ट्र सरकार ने यह फैसला किया है।