आप कार्यकर्ता को अलका लांबा ने मारा थप्पड़
08 Feb, 2020
1015
संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज दिल्ली में विधान सभा के चुनाव चल रहे हैं और एक खबर ऐसी आई है कि आम आदमी पार्टी की पूर्व नेता एवं चांदनी चौक सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा ने आप कार्यकर्ता को थप्पड़ मारा है। अलका लांबा और आप कार्यकर्ता के साथ मारपीट का वीडियो सामने आया है। राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए सभी 70 सीटों पर मतदान जारी है। जानकारी के अनुसार, अलका लांबा ने आप के एक कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने की कोशिश की है। चांदनी चौक के मजनू के टीले के मतदान केंद्र 126 से 133 पर अलका लांबा और आप कार्यकर्ता के बीच कहासुनी हुई। इस दौरान अलका लांबा ने कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने की कोशिश भी की। अलका लांबा का आरोप है कि आप कार्यकर्ता ने उनके बेटे के बारे में टिप्पणी की थी, जिसके बाद उन्हें मजबूरन ऐसा करना पड़ा।