Breaking News

सिद्धू मूसेवाला का अंतिम संस्कार आज

31 May, 2022 892

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज पंजाब में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। 29 मई पंजाब के लिए काला दिन साबित हुआ जिस दिन पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री ने एक होनहार टैलेंट को खोया, एक मां ने अपने 28 साल के नौजवान बेटे को अलविदा कहा। सिद्धू मूसेवाला की मौत ने उनके करीबियों और फैंस को तगड़ा झटका दिया है। आज सिद्धू मूसेवाला का अंतिम संस्कार किया जाएगा। मूसेवाला के आखिरी दर्शन करने के लिए हज़ारों की तादाद में जनसैलाब उमड़ा हुआ है। हर कोई सिद्धू की एक झलक देखना चाहता है। बता दें कि सिद्धू मूसेवाला का 29 मई को गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। सिद्धू मूसेवाला की बर्बर हत्या से उनके फैंस को गहरा सदमा लगा है। सिद्धू मूसेवाला की मां का अपने बेटे को खोने के बाद से बुरा हाल है। साथ ही सिद्धू के प्रशंसकों में शोक की लहर फ़ैल गई है।

अन्य खबरे