Breaking News

दस अक्टूबर तक बढ़ी संजय राउत की हिरासत

04 Oct, 2022 635

संवाददाता/in24 न्यूज़.
शिवसेना सांसद और पात्रा चॉल भूमि घोटाला मामले में जेल में बंद आरोपी संजय राउत को आज भी राहत नहीं मिल पाई। अदालत ने उनकी न्यायिक हिरासत दस अक्तूबर तक बढ़ा दी है। उनकी जमानत याचिका पर भी सुनवाई अब दस अक्तूबर को होगी। बता दें कि संजय राउत ने दावा किया था कि उनके खिलाफ साजिश की गई है, मगर सारे सबूत और साक्ष्य उनके खिलाफ सामने आए। 

अन्य खबरे