Breaking News

सोनम कपूर के घर हुई 1.41 करोड़ की चोरी

09 Apr, 2022 1893

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
एक्टर अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर के घर से चोर 1.41 करोड़ रुपये की ज्वेलरी और नकदी चुराकर ले गए। सोनम कपूर की सास ने तुगलक रोड थाने में इसकी शिकायत दी है। तुगलक रोड थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला बेहद हाईप्रोफाइल होने की वजह से वरिष्ठ अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लेते हुए कई टीमों का गठन कर दिया है। घर में 25 नौकर, 9 केयर टेकर के अलावा चालक और माली व अन्य कर्मचारी भी काम करते हैं। सभी से पुलिस पूछताछ कर रही है। मामला हाइप्रोफाइल होने के कारण पुलिस ने अब तक इसे दबा रखा था। अभी यह संज्ञान में आया है। वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार सोनम कपूर की ससुराल 22 अमृता शेरगिल मार्ग पर है, लेकिन सोनम अपने पति आनंद आहुजा के साथ लंदन में रहती हैं। अमृता शेरगिल मार्ग पर बने इस घर में सोनम के ससुर हरीश आहूजा, सास प्रिया आहूजा और आनंद की दादी सरला आहूजा रहती हैं। क्राइम ब्रांच की टीम के अलावा एफएसएल की टीम को भी मामले में जोड़ा गया है। चोरी की शिकायत करने सोनम की सास सरला आहूजा और मैनेजर रितेश गौरा साथ 23 फरवरी को तुगलक रोड थाने पहुंची। पुलिस को शिकायत करते हुए सरला आहूजा ने बताया कि कमरे की अलमारी से 1.40 करोड़ रुपये की ज्वेलरी व एक लाख रुपये नकद की चोरी हुई है। उन्होंने कहा कि दो साल पहले अलमारी में ज्वेलरी थी लेकिन जब 11 फरवरी को चेक किया था ज्वेलरी और नकदी गायब थी। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

अन्य खबरे