Breaking News

ह्रितिक ने रेल यात्रा करने से किया मना

23 Mar, 2020 966

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कोरोना वायरस का साइड इफेक्ट बॉलीवुड पर भी पड़ा है इसलिए न कोई शूटिंग हो रही है न कोई इवेंट हो रहा है. ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर राजनेताओं ने लोगों से एहतियात बरतने की गुहार लगाई है। 21 मार्च को रेल मंत्रालय ने ट्वीट किया था कि ट्रेनों में कोरोना वायरस संक्रमित यात्रियों के कुछ मामले पाए गए हैं,जो ट्रेन यात्रा को जोखिम भरा बनाता है। रेल मंत्रालय के ट्वीट का जवाब देते हुए ऋतिक ने लिखा कि यह देखा गया है कि कई लोग अभी भी ट्रेन और रेलवे स्टेशन का उपयोग कर रहे हैं। मैं लोगों से अनुरोध करना चाहता हूं कि ऐसा न करें। अभी ट्रेन से यात्रा न करें, जब तक कि बिल्कुल आवश्यक न हो। अपने और अपने सह-यात्रियों को जोखिम में न डालें, सरकार सक्रिय कदम उठा रही है, उनका समर्थन करें।

अन्य खबरे