Breaking News

15 करोड़ की हेराफेरी पर सुशांत के सीए ने बड़े ट्रांजेक्शन से किया इंकार

31 Jul, 2020 788

संवाददाता/in24 न्यूज़.
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह द्वारा पटना के राजीव नगर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज हाल ही में सुशांत के पिता ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की है. सुशांत के पिता द्वारा दर्ज किए गए मामले पर ये भी कहा गया है कि सुशांत के अकाउंट में 15 करोड़ की हेराफेरी हो चुकी है. जिसका आरोप उन्होंने रिया चक्रवर्ती के उपर लगाया था. अब हाल ही में सुशांत के सीए का बयान सामने आया है. सुशांत के सीए के मुताबिक रिया ने कुछ पैसे तो खर्च किए हैं लेकिन एक्टरल के अकाउंट से बड़ा ट्रांसफर नहीं हुआ है. उन्होंने ये भी कहा कि सुशांत की नेट वर्थ भी उतनी नहीं हैं जितना परिवार वालों द्वारा दावा किया गया है. साथ ही अकाउंट से कोई बड़ा ट्रांजेक्शन नहीं हुआ है. अबतक जिस तरह सुशांत के परिवार ने रिया चक्रवर्ती पर पैसे गबन करने का आरोप लगाया और सीए ने जिस तरह अकाउंट में पैसे होने की बात से इंकार किया है इससे जाहिर है इस मामले में कुछ और भी मोड़ आ सकते हैं.

अन्य खबरे