धर्मेंद्र की निधन की खबर पर भड़कीं पत्नी हेमा मालिनी और बेटी ईशा देओल
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र इन दिनों अपनी सेहत को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर है और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। उनके प्रशंसक और फिल्म उद्योग के लोग इस खबर के बाद काफी चिंतित हैं।
सूत्रों के मुताबिक, धर्मेंद्र रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल गए थे, लेकिन कुछ टेस्ट और मेडिकल सलाह के बाद उन्हें भर्ती करना पड़ा। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। डॉक्टर लगातार उनकी स्थिति पर नजर रख रहे हैं और उनके इलाज में सुधार के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
धर्मेंद्र का नाम हमेशा से भारतीय सिनेमा में एक चमकते सितारे के रूप में लिया जाता रहा है। उन्होंने अपने छह दशक के फ़िल्मी करियर में 300 से ज़्यादा फ़िल्मों में अभिनय किया है। 2012 में उन्हें पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
धर्मेंद्र ने अपने करियर की शुरुआत 1960 में फिल्म 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' से की थी। इसके बाद उन्होंने 'फूल और पत्थर', 'सीता और गीता', 'शोले', 'धर्म वीर', 'आंखें', 'राजा जानी', 'गुलामी', 'प्रतिज्ञा', 'नये जमाना', 'द बर्निंग ट्रेन' और 'यादों की बारात' जैसी कई हिट फिल्में दीं। इन फिल्मों ने न केवल उन्हें एक प्रमुख अभिनेता के रूप में स्थापित किया बल्कि दर्शकों पर भी अमिट छाप छोड़ी।
1990 के बाद वह मुख्य भूमिकाओं से सहायक भूमिकाओं की ओर बढ़े, 2024 में रिलीज हुई 'प्यार किया तो डरना क्या', 'अपने', 'यमला पगला दीवाना' और 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' जैसी फिल्में इसका अच्छा उदाहरण हैं।
अब वह मैडॉक फिल्म्स की फिल्म "21" में फिर से बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। धर्मेंद्र न केवल अपनी फिल्मों के लिए बल्कि अपने सरल व्यक्तित्व और हंसमुख स्वभाव के लिए भी जाने जाते हैं। उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बाद, प्रशंसक उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
हालांकि कुछ वक्त पहले ही उनके निधन की खबर सोशल मीडिया पर चारों तरफ छा चुकी थीं। लेकिन इसी बीच बेटी ईशा देओल ने अपने पिता की मौत की खबरों का खंडन किया है। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए झूठी खबर ना फैलाने की मांग की है।
वहीं पति धर्मेंद्र की झूठी निधन की खबर सामने आने के बाद अब हेमा मालिनी ने अपना गुस्सा जाहिर किया है। दिग्गज अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते इन खबरों को गलत ठहराया है और कहा है कि ये माफी के लायक नहीं है।