Breaking News

अगर कोई अलग पीएम की बात करता है तो सरकार को धारा 370 और 35ए हटाना होगा : राजनाथ

09 Apr, 2019 1234
संवाददाता/in24 न्यूज़.  

लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान हर तरफ रैली और भाषणों का दौर चल रहा है. गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि अगर कोई जम्मू कश्मीर के लिए अलग प्रधानमंत्री की बात करता है तो सरकार के पास राज्य को विशेष दर्जे से संबंधित संविधान के अनुच्छेद 370 और 35ए को हटाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा। गृह मंत्री का यह बयान नेशनल कान्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला के एक बयान के एक सप्ताह बाद आया है। इसमें उमर ने कहा था कि उनकी पार्टी जम्मू कश्मीर की स्वायत्तता को बहाल रखने के लिए कड़ी मेहनत करेगी जिसमें एक सदर-ए-रियासत (राष्ट्रपति) तथा वजीर-ए-आजम (प्रधानमंत्री) का होना शामिल है। सिंह ने यहां एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस से इस बारे में स्पष्टीकरण देने को कहा कि वह इस तरह की मांगों का समर्थन करती है या नहीं।   

अन्य खबरे