Breaking News

अपने जन्मदिन पर मायावती ने सरकार पर साधा निशाना

15 Jan, 2020 1019

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
अपने जन्मदिन पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बाबा साहेब अंबेडकर और बीएसपी संस्थापक काशी राम को याद किया। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी काशीराम के बताए रास्ते पर चल रही है और गरीब, कमजारों और लाचारों की मदद करती है। मायावती ने इस मौके पर केन्द्र की भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था मंदी के दौर में है। कांग्रेस के समय में भी देश की जनता ने ऐसा दौर देखा था जिसके चलते लोगों ने उन्हें सत्ता से बाहर निकाला था। अब कांग्रेस की तरह भाजपा भी अपने व्यक्तिगत और राजनीतिक स्वार्थ के लिए सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार भी कांग्रेस की तरह जनहित, जनकल्याण के मामलों को ताक पर रख दिया है। आज भी पहले की तरह ही गरीबी, अशिक्षा, महंगाई, हिंसा और अराजकता का माहौल जारी है। आपको बता दें कि मायावती का जन्मदिवस 'जनकल्याणकारी दिवस' के रूप में मनाया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने लखनऊ पार्टी कार्यालय पर ब्लू बुक 'मेरे संघर्षमय जीवन एवं बसपा मूवमेंट का सफरनामा भाग-15' का विमोचन किया। गौरतलब है कि मायावती का उत्तर प्रदेश में जनाधार लगातार गिरता जा रहा है। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी 'जीरो' सीट पाई थी। जबकि 2017 के विधानसभा चुनाव में उन्हें 19 सीट पर संतोष करना पड़ा था। इसके अलावा, लोकसभा चुनाव 2019 में बसपा ने सपा के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा और 10 सीटें जीती लेकिन यह गठबंधन चुनाव के बाद ही टूट गया।

अन्य खबरे