Breaking News

अमित शाह और खट्टर के योग के बाद चटाई की लूट

21 Jun, 2019 1183

संवाददाता/in24 न्यूज़.
विश्व योग दिवस के अवसर पर आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रोहतक में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया. यहां योग खत्म होने के बाद लोगों ने चटाई लेकर भागना शुरू कर दिया। गौरतलब है कि रोहतक में जब गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर योग खत्म करने के बाद आयोजन स्थल से गए, तो वहां मौजूद लोग मैदान में बिछी चटाई उठाकर भागने लगे. इन चटाईयों को लेकर कई लोगों के बीच लड़ाईयां भी शुरू हो गई. मालूम हो कि आज पूरे देश में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देश के हर कोने-कोने में योग दिवस मनाया जा रहा है. झारखंड के रांची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग दिवस के कार्यक्रम में हिस्सा लिया. वहीं अमित शाह ने हरियाणा के रोहतक में हजारों लोगों के साथ योग किया. अमित शाह के साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद थे.

अन्य खबरे