Breaking News

आरएलडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शाहिद सिद्दीकी ने दिया इस्तीफ़ा

01 Apr, 2024 994

संवाददाता/in24 न्यूज़.
एनडीए में शामिल होने के बाद आज राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शाहिद सिद्दीकी ने आगामी लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी से इस्तीफा दे दिया। सिद्दीकी ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफार्म एक्‍स पर ल‍िखा कि मैंने अपना त्यागपत्र राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चौधरी को को भेज दिया है। मैं ख़ामोशी से देश के लोकतांत्रिक ढांचे को समाप्त होते नहीं देख सकता। मैं जयंत सिंह जी और आरएलडी में अपने साथियों का आभारी हूं। उन्होंने कहा कि कल मैंने रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद और उसकी सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। मैं और मेरा परिवार इंदिरा के आपातकाल के खिलाफ खड़े हुए थे और आज उन सभी संस्थानों को कमजोर होते हुए चुपचाप नहीं देख सकते, जिन्होंने एकजुट होकर भारत को दुनिया के महान देशों में से एक बनाया है। आज जब भारत के संविधान और लोकतांत्रिक ढांचा खतरे मैं है, खामोश रहना पाप है। मैं जयंत जी का आभारी हूं, पर भारी मन से आरएलडी से दूरी बनाने के लिए मजबूर हूं। भारत की एकता, अखंडता विकास और भाईचारा सर्वप्रिय है। इसे बचाना हर नागरिक की जिम्मेदारी और धर्म है। बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले इनकी इस्तीफा राष्ट्रीय लोक दल के लिए बड़ा झटका है।

अन्य खबरे