टीवी अभिनेत्री करुणा वर्मा के घर चोरी करने वाली नौकरानी गिरफ्तार
22 Mar, 2025
243
संवाददाता/ in24न्यूज़।
टीवी और फ़िल्म अभिनेत्री करुणा वर्मा के घर चोरी के मामले में पुलिस ने घर में काम करनेवाली महिला नौकरानी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार की गई आरोपी का नाम शांति गौर उम्र 24 है। महिला आरोपी अभिनेत्री के यहां नौकरानी का काम करती थी। अभिनेत्री ने पहले ही नौकरानी पर शक जताया था, जिसके बाद पुलिस ने उसे ढूंढना शुरू किया और गिरफ्तार कर लिया। बांगुर नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जिस आरोपी को गिरफ्तार किया गया है उसकी शादी अप्रैल महीने में होनी थी। इस वजह से उसने इस चोरी की घटना को अंजाम दिया था। उसके पास शादी के लिए पैसे नहीं थे। इस वजह से उसने सोने की चार चूड़ियां चुराई और उसे बेचने की योजना बनाई, इससे पहले की वह चूड़ी बेचती पुलिस ने उसे पकड़ लिया और पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस चूड़ियों को बरामद करने में जुटी हुई है। दरअसल अभिनेत्री ज्यादातर शूटिंग पर ही रहती थी। इसलिए उन्होंने अपने यहां एक नौकरानी रखी थी। जो काम करती थी। कुछ दिन पहले ही वर्मा ने अपने घर पर काम के लिए उसे रखा है। उसने घर मे अकेले रहने का फायदा उठाया और चोरी की घटना को अंजाम दिया। 17 मार्च को जब अभिनेत्री ने अलमारी चेक किया तब उन्हें पता चला कि उनकी चूड़ियां चोरी हो गई है। जिसके बाद पुलिस ने उसे जांच कर गिरफ्तार कर लिया है.