Breaking News

आरएसएस शाखा लगाने को लेकर दो समुदायों में मारपीट

12 Jul, 2019 1174
संवाददाता/in24 न्यूज़.  

राजस्थान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा लगाने को लेकर दो समुदायों में मारपीट हो गई. इस मारपीट के बाद राजस्थान विधानसभा में हंगामा मच गया. घटना का वीडियो एक न्यूज एजेंसी ने जारी किया है. मारपीट में कुछ युवकों को चोट आई है, वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

मामले को अटरु से भाजपा विधायक मदन दिलावर ने विधानसभा में उठाया. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्‍य की कांग्रेस सरकार राजस्‍थान को दूसरा बंगाल बनाने की कोशिश में है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राजस्थान के बूंदी के नवसागर पार्क में रोज की तरह आरएसएस शाखा लगाई गयी थी. शाखा के दौरान पार्क में अन्य समुदाय के लोग आ गए. इसके बाद दोनों पक्षो मे कहासुनी हो गई. यह कहासुनी इतनी बढ़ गई कि करीब 30 से 40 लोग हाथों मे डंडा लेकर पार्क में पहुंच गये. इसके बाद शाखा में शामिल लड़कों की पिटाई करने लगे.इस घटना की भाजपा ने कड़ी निंदा की है. 

 

अन्य खबरे