Breaking News

ईडी ने सीएम केजरीवाल को छठी बार समन भेजा

15 Feb, 2024 634

संवाददाता/ in24 न्यूज़.  
प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा बार-बार समन भेजने के बावजूद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल वहां पेश होने से लगातार बच रहे हैं। ईडी ने उन्हें एक और समन भेजा है और 19 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया है। ईडी का केजरीवाल को ये छठा समन है। इससे पहले केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट समन करके 17 फरवरी को बुला चुका है। इससे पहले भी ईडी पांच समन भेज चुकी है, जिसे केजरीवाल ने नजरअंदाज कर दिया था। ईडी ने दो फरवरी, 17 जनवरी, तीन जनवरी, 21 दिसंबर और दो नवंबर को केजरीवाल को समन भेजा था, लेकिन वह पेश नहीं हुए थे। इससे पहले आम आदमी पार्टी ने कहा कि केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय को दिए जवाब में पूछा कि यदि वह आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी नहीं हैं, तो उन्हें समन क्यों जारी किया गया। बता दें इसे पहले केजरीवाल ईडी के समन को गैरकानूनी बता चुके हैं।

अन्य खबरे