Breaking News

एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी को मिली चार सीटें

03 Mar, 2021 1180

संवाददाता/in24 न्यूज़.
दिल्लीवासियों का विशवास आम आदमी पार्टी के प्रति बढ़ा है इसलिए स्थानीय निकाय के चुनाव में लोगों ने इसपर भरोसा जताया है. दिल्ली नगर निगम की पांच सीटों पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने बड़ जीत दर्ज की है. आम आदमी पार्टी ने चार वार्डों में जीत हासिल की, जबकि कांग्रेस ने एक वार्ड जीती. आप ने वार्ड नंबर 32N (रोहिणी-सी), वार्ड नंबर 02-ई  (त्रिलोकपुरी), वार्ड नंबर 08-ई  (कल्याणपुरी) और वार्ड नंबर 62 एन , (शालीमार बाग नॉर्थ) में जीत दर्ज कर ली है. जबकि वार्ड नंबर 41-ई  (चौहान बांगर) में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है. आम आदमी पार्टी की सुनीता मिश्रा को वार्ड नंबर 62 एन  (शालीमार बाग उत्तर) से विजेता घोषित किया गया.दिल्ली के सीएम ने इस जीत पर कहा कि दिल्ली के लोगों ने एक बार फिर से काम के नाम पर वोट दिया. सबको बधाई. एमसीडी में 15 साल के भाजपा शासन के बाद आप को मौक़ा मिला है. आम आदमी पार्टी एमसीडी में सरकार बनाने के लिए बेताब हैं. एमसीडी उपचुनाव में 5 में से 4 सीटें जीतने पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश है.

अन्य खबरे