Breaking News

केजरीवाल ने की अमित शाह से मुलाक़ात

19 Feb, 2020 895
संवाददाता/in24 न्यूज़.
भारतीय राजनीति में कभी भी कोई बड़ा बदलाव होता रहता है. इसी कड़ी में अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और गृहमंत्री अमित शाह की मुलाकात ने ये साफ कर दिया है देश के विकास के लिए सारे विवाद एक तरफ हो जाते हैं. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से आज उनके नार्थ ब्लॉक कार्यालय में मुलाकात की. गौरतलब है कि यह मुलाक़ात अमित शाह से उनके आवास पर हुई। दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद दोनों नेताओं की यह पहली मुलाकात थी जो करीब 20 मिनट तक चली। बाद में केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि मुलाकात में दिल्ली के तमाम मुद्दों पर चर्चा हुई। दिल्ली चुनाव प्रचार के दौरान केजरीवाल और अमित शाह ने अपनी पार्टियों के लिए जोरदार चुनाव प्रचार किया था. अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर बातचीत करने के लिए दिल्ली चुनाव से ठीक पहले गृह मंत्री अमित शाह से मिलने की मनुमति मांगी थी. केजरीवाल ने अपने शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, भाजपा के सात दिल्ली के सांसदों और आठ नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों को आमंत्रित किया था, लेकिन किसी ने भी शिरकत नहीं की.

अन्य खबरे