Breaking News

कोरोना सेंटर में एनसीपी विधायक के डांस के बाद सियासत गर्म

25 May, 2021 810

संवाददाता/in24 न्यूज़.
ख़ुशी का मतलब है उसका इज़हार करना और जब बात शादी में डांस की हो तब उसकी ख़ुशी का अंदाजा कोई भी लगा सकता है, मगर कोरोना संकट के बीच मरीजों के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस के मुखिया शरद पवार के विधायक पोते रोहित पवार ने कोविड सेंटर में जाकर कोरोना मरीजों का दिल बहलाने के लिए कोरोना डांस किया। इस डांस के बाद सियासी हलकों में हड़कंप सा मच गया है। इस मुद्दे को विपक्ष भाजपा ने गेंद की तरह लपक लिया और हमलावर हो गई। विधान परिषद के नेता विपक्ष प्रवीण दरेकर ने वायरल वीडियो को लेकर सवालों के गोले दागे हैं। बिना पीपीई किट के कोविड वॉर्ड में जाकर डांस करना नियमों का उल्लंघन है। अगर वो शरद पवार के पोते हैं तो उनके लिए अलग से कोरोना नियम नहीं है। कर्जत तहसील में बने कोविड सेंटर में संक्रमित मरीज भर्ती हैं। उनके बीच जाकर सुपरहिट मराठी झिंगाट गाने पर डांस किया। वीडियो में सोशल डिस्टेंडिंग का पालन होता नजर नहीं आया। बता दें कि भले ही नेता कहें कि कोरोना के नाम पर राजनीति नहीं होनी चाहिए, मगर सच यतही है कि जमकर राजनीति की जा रही है।

अन्य खबरे