Breaking News

2022 तक के लिए विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप स्थगित

01 Apr, 2020 1092

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कोरोना वायरस की महामारी देखते हुए विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप को 2022 तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। पहले यह प्रतियोगिता 2021 में होने वाली थी, लेकिन विश्व एथलेटिक्स ने टोक्यो ओलंपिक की नई तारीखों का समर्थन करते हुए इस प्रतियोगिता को 2022 तक के लिए स्थगित करने का फैसला किया है। विश्व एथलेटिक्स ने एक बयान में कहा कि हम जापान के आयोजकों और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) द्वारा घोषित ओलंपिक की नई तारीखों का समर्थन करते हैं। इससे हमारे एथलीटों को ट्रेनिंग करने और प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जरूरी समय मिलेगा। बयान में आगे कहा गया है, हर किसी को इसे लेकर थोडा नरम होना होगा और हम ओरगोन में होने वाली विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप-2022 के लिए स्थानीय आयोजकों से चर्चा करके नई तारीख की घोषणा करेंगे। विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2021 का आयोजन अमेरिका के यूजीन में छह से 15 अगस्त तक होना था। लेकिन अब अगले साल टोक्यो ओलंपिक का आयोजन होना है, इसलिए इसे एक साल के लिए आगे बढ़ाने का फैसला किया गया है। विश्व एथलेटिक्स ने साथ ही कहा कि इसके लिए वह राष्ट्रमंडल खेल महासंघ और यूरोपीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप के आयोजकों से भी बातचीत कर रहे हैं। दोनों टूर्नामेंट का आयोजन 2022 में होने हैं।

अन्य खबरे