गहलोत बने सीएम तो पायलट डिप्टी सीएम
17 Dec, 2018
1266
संवाददाता/in24 न्यूज़.
अंततः राजस्थान के मुख्यमंत्री पद का सस्पेंस खत्म हो ही गया. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने सोमवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने भी शपथ ली जो इस सरकार में उप मुख्यमंत्री होंगे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कई अन्य विपक्षी नेताओं की मौजूदगी में दोनों नेताओं का शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। गहलोत तीसरी बार राजस्थान के मुख्यमंत्री बने हैं। वह 1998 में पहली बार मुख्यमंत्री बने और 2008 में दूसरी बार मुख्यमंत्री का पदभार संभाला। इस शपथ समारोह के बाद यही कहा जा सकता है कि अब विवादों का सिलसिला थमता नज़र आ रहा है.