Breaking News

घर वापसी के बाद उपमुख्यमंत्री पद की सौगात !

27 Nov, 2019 936

संवाददाता/in24 न्यूज़. महाराष्ट्र में करीब 80 घंटे तक अपने चाचा शरद पवार के साथ बगावत के बाद अजीत पवार को दोबारा राज्य का उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है सूत्रों के अनुसार बीजेपी से नाता तोड़कर अजित पवार की एनसीपी में वापसी के बाद अब उप मुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर शिवसेना और कांग्रेस भी तैयार है. दोनों ही पार्टियों ने अजीत पवार को उपमुख्यमंत्री बनाने का फैसला एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार पर छोड़ दिया है. सूत्र बताते हैं कि अजीत पवार को एक बार फिर एनसीपी के विधायक दल का नेता चुना जा सकता है. महाराष्ट्र में एनसीपी कांग्रेस और शिवसेना के विधायक दल के नेता चुने गए शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे गुरुवार की शाम को एक भव्य समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने जा रहे हैं. खबर यह भी आ रही है कि अजीत पवार को उप मुख्यमंत्री बनाने के लिए जयंत पाटिल ने उनके लिए रास्ता छोड़ दिया है. अटकलों का बाजार इस बात को लेकर गर्म है कि एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार अब घर वापसी करने के कारण अजीत पवार को उपमुख्यमंत्री पद का पुरस्कार दे सकते हैं और इसकी जल्द ही घोषणा भी की जा सकती है. इस पूरे मसले पर शिवसेना और कांग्रेस का यह कहना है कि अजित पवार और विवाद एनसीपी का आंतरिक मामला है जिस पर फैसला कर पाने में एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार सक्षम है. वहीँ अजित पवार का कहना है कि मंत्री पद को लेकर उनकी पार्टी जो भी फैसला करेगी वह उन्हें मंजूर होगा हालांकि जब उनसे यह सवाल किया गया कि वह बीजेपी के साथ क्यों गए तो उन्होंने इसका कोई जवाब नहीं दिया सूत्रों के मुताबिक यह पवार का पारिवारिक मामला है और आखिरकार शरद पवार ने अपने भतीजे अजीत पवार को माफ कर दिया है फिलहाल एनसीपी में अजित पवार का कोई ओहदा नहीं बदला गया. 

 

अन्य खबरे