Breaking News

चिन्मयानंद से लड़की पांच करोड़ मांग रही थी : डीजीपी

30 Aug, 2019 1176

संवाददाता/in24 न्यूज़. 
चिन्मयानंद मामले में जिस लड़की की बात की जा रही थी, उसका पता यूपी पुलिस ने लगा लिया है. गौरतलब है कि यूपी के डीजीपी ओपी सिंह ने आज दावा किया कि स्‍वामी चिन्‍मयानंद पर उत्‍पीड़न का आरोप लगाने वाली छात्रा उन्‍हें ब्‍लैकमेल कर रही थी. उन्‍होंने यह भी कहा कि छात्रा स्‍वामी चिन्‍मयानंद से 5 करोड़ रुपये की मांग कर रही थी. इस बात की जांच की जा रही है कि छात्रा के अलावा और कौन लोग इस साजिश में शामिल थे. डीजीपी ओपी सिंह ने बताया कि लड़की अपने दोस्त के साथ थी. वह स्वामी चिन्मयानंद से 5 करोड़ की डिमांड कर रही थी. लड़की की तलाश में हमने STF भी लगा रखी थी. लड़की के फोन को सर्विलांस पर लगा रखा गया था. एहतियातन हमने स्वामी चिन्मयानंद पर केस दर्ज कर लिया था. अब ये पता लगा रहे हैं कि छात्रा के साथ और कौन लोग इस साजिश में शामिल थे. इससे पहले शुक्रवार को उत्‍तर प्रदेश की पुलिस ने राजस्‍थान से छात्रा को ढूंढ निकाला. छात्रा ने स्‍वामी चिन्‍मयानंद पर उत्‍पीड़न का आरोप लगाया था. शाहजहांपुर पुलिस की एक टीम ने राजस्‍थान जाकर छात्रा और उसके ब्‍वायफ्रेंड को ढूंढ निकाला. गुरुवार को उत्तर प्रदेश पुलिस ने लापता छात्रा के पोस्टर जारी किए थे. इस मामले में पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत हत्या के उद्देश्य से अपहरण का मामला दर्ज किया है.

अन्य खबरे