Breaking News

कोरोना वायरस से महंगे होंगे एलईडी बल्ब

19 Feb, 2020 951

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
एक खतरनाक जानलेवा वायरस से लोगों की मौत होती है तो उसका दुष्प्रभाव बाजार पर भी पड़ता है. चीन में तबाही मचाने वाला कोरोना वायरस वैश्विक अर्थव्यवस्था को भी प्रभावित कर रहा है. चीन में इस कारण कई कारखानों को बंद करना पड़ा है. चीन से दुनिया के कई देशों को होने वाला निर्यात बुरी तरह प्रभावित हुआ है. उद्योग मंडल एल्कोमा का कहना है कि एलईडी बल्ब और रोशनी की कीमतों में मार्च से 10 फीसदी तक की बढ़ोतरी हो सकती है क्योंकि निर्माताओं को चीन में कोरोना वायरस के फैलने के कारण इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की आपूर्ति में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग भी कोरोनावायरस से प्रभावित हुआ है. इलेक्ट्रिक लैंप और कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की आपूर्ति से हालात और भी ख़राब हो सकते हैं.

अन्य खबरे