Breaking News

छगन भुजबल को जान से मारने की धमकी

29 Oct, 2018 3358

संवाददाता /in24 न्यूज।

महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री व राकांपा के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल को जान से मारने की धमकी दी गई हैं.एक बेनामी पत्र के जरिए भुजबल को मिली धमकी से महाराष्ट्र की राजनीति में हड़कंप मचा हुआ है. किसी अज्ञान शख्स द्वारा भुजबल को भेजे गए पत्र में लिखा गया है कि अगर मनुस्मृति का विरोध जारी रखा तो उनका हाल, पानसरे और दाभोलकर जैसा कर दिया जाएगा। रविवार को नाशिक स्थित भुजबल के बंगले पर मिले धमकी भरे पत्र से भुजबल के समर्थकों ने काफी आक्रोश जताया और अज्ञान शख्स के खिलाफ स्थानीय पुलिस थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई है. बता दें कि हाल ही में भुजबल ने नागपुर में भाजपा और आरएसएस को टारगेट करते हुए बयान दिया था कि हमें मनुस्मृति नहीं बल्कि बाबासाहेब आंबेडकर का संविधान चाहिए। धमकी वाली पत्र पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भुजबल ने कहा कि मनुस्मृति जलाने को लेकर अगर कोई मुझे धमकाना चाहता है तो मैं ऐसी धमकियों से डरने वाला नहीं हूं. महात्मा फुले ने जिस मनुस्मृति को जलाने के लिए कहा है, मैं उसे बार-बार जलाऊंगा समता के मार्ग पर चलता हूं और चलता रहूंगा जिसे जो करना करे।

अन्य खबरे